{"_id":"76751","slug":"Fatehpur-76751-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांबाजों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाजों की तलाश
Fatehpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा/फतेहपुर। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसराें की जान बचाने वालों जाबांजों की सूची प्रशासन से मांगी गई है। ऐसे जाबाजों को तलाश करने के लिए राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। तहसीलदार आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि शासन ने ऐसे लोगो की सूची मांगी है, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरों की जान बचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को शासन द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।