फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बोरे खत्म होने से गेहूं खरीद ठप

बोरे खत्म होने से गेहूं खरीद ठप

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद पटरी पर नहीं आ रही है। तौल का काम ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया था कि बोरों की कमी की वजह से खरीद व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ज्यादातर सेंटरों में बोरों की कमी की वजह से तौल का काम बंद है। तौल को पटरी पर लाने के लिए दस लाख बोरों की जरूरत है जिसके सापेक्ष कुल पचीस हजार बोरे ही विभाग के पास इस समय है। समस्या की वजह से ज्यादातर कांटे ठप है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी गेहूं खरीद में बारदाने कीकमी की समस्या आड़े आ रही है। ज्यादातर केंद्रों में बोरे नहीं हैं जिसकी वजह से कांटे बंद है और तौल का काम रुका हुआ है। जो किसान अपनी उपज लेकर सेंटर पर पहुंच रहे हैं उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। हजारों क्विंटल गेहूं क्रय केंद्रों में डंप हो गया है। कर्मचारियों ने तौल से हाथ खड़े कर दिए हैं। तौल के लिए दस लाख बोरों की जरूरत है जबकि उपलब्धता पचीस हजार बोरों की है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जिन सेंटरों पर आवक न होने से तौल नहीं हो रही है वहां के बोरे उन सेंटरों में शिफ्ट किए जा रहे हैं जहां तौल का काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन यह उपलब्धता बेहद कम है। किसी भी सेंटर में एक-दो गांठ(पांच सौ या हजार) से अधिक बोरे नहीं है। इनसे अधिकतम पांच सौ क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सकता है। जिला विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया बोरों की कमी के बारे में मंडलायुक्तको अवगत करा दिया गया है। शीघ बारदाना उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे तौल का काम बिना दिक्कत के चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed