{"_id":"75641","slug":"Fatehpur-75641-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मामलों को देख हाकिम का पारा चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मामलों को देख हाकिम का पारा चढ़ा
Fatehpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन की वेतन कटौती का निर्देश
अग्निशमन प्रभारी को कारण बताओ नोटिस
फतेहपुर। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लिया और जानबूझकर हो रहे विलंब पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि जितने भी मामले पूर्व की बैठकों में आए हैं सभी का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए। अधिशाषी अभियंता विद्युत के बैठक से नदारद रहने पर डीएम ने उनका वेतन काटने के निर्देश दिए। अगिभनशमन विभाग का भी कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा था जिस पर जिलाधिकारी ने अगिभनशमन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
उद्योग बंधु की बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, निवेश मित्र व्यवस्था तथा मिनी में प्लाट आवंटन/निरस्तीकरण के बारे में विस्तार आदि पर बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में भार स्वीकृत से संबंधित 56 प्रकरणों में 21 का निस्तारण हुआ है, शेष के संबंध में कार्रवाई की गति धीमी है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 11 में से महज दो मामलों का निस्तारण हुआ है। अवशेष मामलों में तत्परता से कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अधिशाषी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने एक्सईएन के वेतन काटने के निर्देश दिए। अगिभनशमन विभाग का भी कोई नुमाइंदा बैठक में उपस्थित नहीं था इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए अगिभनशमन प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निवेश मित्र योजना की समीक्षा में कोई भी प्रकरण लंबित नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया आगामी बैठक में उद्यमियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, क्षेत्राधिकारी थरियांव जयदेव तोमर आदि मौजूद रहे।