{"_id":"75512","slug":"Fatehpur-75512-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जा रही डेढ़ करोड़ की चांदी पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जा रही डेढ़ करोड़ की चांदी पकड़ी
Fatehpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। वाणिज्य कर विभाग ने बनारस से आगरा जा रही दो कुंतल दस किलो चांदी बरामद की है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ आंकी गई है। चांदी टवेरा गाड़ी के फर्श में बाक्स बनाकर रखी गई थी जिसके ऊपर मैट बिछी थी। कर चोरी कर चांदी ले जा रहे आरोपियों का पीछा वाणिज्य कर अधिकारी मुखबिर की सूचना पर बनारस से कर रहे थे। वाहन चालक समेत दो व्यापारियों को पकड़ा गया है।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की टवेरा का वाणिज्य कर अफसर बनारस से पीछा कर रहे थे। इलाहाबाद के बाद सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर हरिशंकर सिंह एवं सहायक कमिशभनर वाणिज्य कर फतेहपुर एपी शर्मा की टीम टवेरा की तलाश में लग गई। खागा पूर्वी बाईपास पर अपना होटल के पास वाणिज्यकर अधिकारियों ने टवेरा को उस समय पकड़ा जब व्यापारी और चालक होटल में खाना खा रहे थे। टीम ने जांच की तो गाड़ी की फर्श में मैट के नीचे बने बाक्स में ताला लगा मिला। बाक्स को खुलवाया गया तो इसमें दो कुंतल दस किलो चांदी निकली। इसमें पचास कुंतल चांदी के जेवर और चांदी की सिल्ली है। कमिशभनर वाणिज्यकर एपी शर्मा ने बताया चालक और दो व्यापारियों को पकड़ा गया है। चालीस फीसदी व्यापार कर वसूल करने के बाद पकड़ी गई चांदी रिलीज कर दी जाएगी। शाम तक खागा कोतवाली के बंद कमरे में अधिकारी व्यापारियों से पूछताछ करने में जुटे थे।