{"_id":"75187","slug":"Fatehpur-75187-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट दस मई से छेड़ेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट दस मई से छेड़ेंगे आंदोलन
Fatehpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। जिले भर से सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट दस मई से आंदोलन शुरू कर रहे हैं। मांगों पर सकारात्मक रुख न दिखाए जाने पर 21 मई के बाद संगठन बेमियादी आंदोलन की घोषणा कर सकता है।
एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में विभागीय उदासीनता के विरोध में दस मई से शुरू किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। 21 मई तक समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जिले भर के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पंद्रह मई तक मांगे नहीं मानी गई, तो सबसे पहले 16 मई से एक घंटे तक विभागीय कार्यो का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही विभाग की हठधर्मिता की जनता को जानकारी दी जाएगी। इसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो 21 मई को सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस पर भी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है, धरना स्थल पर ही बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी।
एसोसिएशन के जिला मंत्री बीपी सिंह ने बताया विभाग उनकी मांगों के संबंध में लचर नीति अपना रहा है। कई बार वार्ता के बावजूद एक भी मांग का निराकरण नहीं किया गया है। उनकी मांगों में 2004 से डीए एरियर खातों में डाले जाने, उत्तरोन्यन वेतन लगाकर एरियर का भुगतान करने, जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट करने, शासन की स्थानांतरण नीति घोषित होने के पूर्व किए गए स्थानांतरण निरस्त किए जाने और एरियर के भुगतान के लिए वसूली तत्काल बंद किए जाने आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं?