फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   साध्वी निरंजन ज्योति के इस्तकबाल में उमड़े भाजपाई

साध्वी निरंजन ज्योति के इस्तकबाल में उमड़े भाजपाई

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में अगली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की बनेगी। वह स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में जल्द जनसंपर्क अभियान पर निकलेंगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चो के कार्यकर्ता एकजुट होकर उत्तर प्रदेश का मुर्चा छुड़ाने का कार्य करेंगे। साध्वी ने कहा कि आने वाले समय में जिले का विकास करके लोगों का ऋण उतारेंगी। केंद्र की योजनाओं से जिले की जनता को लाभान्वित कराया जाएगा। साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जनपद के प्रथम आगमन पर पत्रकारों से मुखातिब थीं। जिले के सीमा पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल चार्ली के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया गया। बिंदकी में साध्वी ने भजनों के माध्यम से विकास कराए जाने व नाता मजबूत करने का संदेश दिया। साध्वी बोलीं कि जो ऐतिहासिक स्वागत जहानाबाद से बिंदकी तक हुआ है, उसका आभार शब्दों में भी व्यक्त नहीं कर सकती हूं। ‘मैं शीश झुका कर स्वागत करने वाले व एकत्र भीड़ का स्वागत करती हूं’। जहानाबाद चिल्ली मोड़ पर सुबह से ही जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता चार्ली के नेतृत्व में पहुंच गया। जहानाबाद, बकेवर, खजुहा के बाद बिंदकी पहुंचते ही स्वागत देख वह गदगद हो र्गइं। नारों की गूंज नहर पुल से लेकर सभा स्थल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड तक छाई रही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता चार्ली ने 51 किलो का माला भेंट किया। भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने सभासद रामजी गुप्ता, अमित शुक्ला के नेतृत्व में माल्यापर्ण किया। भाजपा नेता गोपाल जी गुप्ता, सुल्तान सिंह, आरके अवस्थी, रजत गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय नरायण सिंह गोली, सुनील तिवारी, श्रवण गुप्ता, विमल गुप्ता, ऋषिराज सिंह, संतोष गुप्ता, अन्नू श्रीवास्तव, प्रमोद द्विवेदी, बीरेंद्र गुप्ता, मुखलाल पाल, अर्पणा सिंह गौतम, पूर्व चेयरमैन निर्मला गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, डा. एसके मिश्रा, राकेश द्विवेदी, सुरेंद्र, उर्मिला सोनी, रमा गुप्ता, दिनेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया। यहां अनिल ओमर, अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके पूर्व जहानाबाद में चिल्ली मोड, पटेल नगर, काजी टोला, तेजा नगर में अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में राजेंद्र पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा मिश्रा, बाल कृष्ण गौड़, गोपाल अगिभनहोत्री, सूर्यभान मिश्र, उमेश मिश्र, राम किशुन निषाद, श्यामलाल, बदलू, रामबली निषाद, साध्वी माधवी मालती, शुभम, रोहित, गंगाराम, जयंती वर्मा आदि ने स्वागत किया। बकेवर व गोपालपुर मोड़ में वैजनाथ वर्मा, चंद्रकांत, बीनू निषाद, मनोज शुक्ला, राजीव मिश्रा, केके सिंह, जयराम, शिवबाबू प्रधान, अशोक प्रधान, पप्पू गुप्ता, केवल सिंह, सुरेश विश्वकर्मा आदि ने स्वागत किया। चौडगरा में योगेंद्र सिंह, सोनू, डा. कप्तान सिंह, रामखेलावन, गोरे सिंह, शिवराम सिंह, आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इनसेट
दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
बिंदकी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती के समक्ष प्रस्तुत होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभिषेक शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, रणवीर शुक्ला, जयकरन गुप्ता, उत्कर्ष प्रताप सिंह, प्रतीक शर्मा, हेमंत गुप्ता, अमित गुप्ता, शुभांकर विश्वकर्मा, राविंशन गुप्ता, विकास दोसर, अखिलेश सिंह गौतम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


स्वागत में छात्राओं ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
फतेहपुर। जीटी रोड स्थित राधा वाटिका में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त एवं व्यवसायी गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, शैलेंद्र शरण सिंपल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में वाहन जुलूस नउवाबाग, ज्वालागंज, वर्मा चौराहा, आईटीआई, पटेलनगर कचहरी होते हुए सरस्तवी विद्या मंदिर पहुंचा। यहां पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मुखलाल पाल, नीरज सिंह, राजेंद्र पटेल, अनिल चार्ली, राकेश तिवारी, अपर्णा सिंह, राम गोपाल सिंह, अरविंद बाजपेयी, मीडिया प्रभारी विनोद शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, दिनेश बाजपेयी, राजकुमारी लोधी, नीलिमा सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, ऊषा गौतम, पंकज त्रिपाठी, विजय सिंह, प्रमोद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
खागा में भी उमड़ी लोगों की भीड़
फतेहपुर। खागा विधानसभा के भाजपा प्रभारी राजेंद्र नारायण गर्ग के साथ क्षेत्रीय नेता भी साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत करने पहुंचे। नवल पांडेय, राकेश तिवारी, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, मंगला त्रिपाठी, रामगोपल सिंह, खागा चेयरमैन गीता सिंह, हथगाम चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, सुनील सिंह, बलराम पासवान, सीबी राम, भूदेव लोधी, बाल्मीकि सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed