{"_id":"36-203340","slug":"Fatehpur-203340-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी करंट से युवक की मौत
Fatehpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ओसावनपुर मजरे कूरा गांव में केले की बाग पर युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों को रात के दूसरे पहर में काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों से मिली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी राम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु सिंह शनिवार शाम को पूजा के लिए केले का फूल तोड़ने के लिए साइकिल से गया था। उसकी गांव के ही राजू की केले की बाग में शनिवार की देर रात लाश मिली। मृतक बाग से बाहर आते समय सुरक्षा के लिए बंधे चारो ओर फैले तार में चिपका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास छानबीन की। पुलिस को खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटा मिला। सुरक्षा के घेरे वाले तारों पर ही हाईटेंशन लाइन का पड़ा था। इससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि टूटी एचटी लाइन के तार से ही बाग में करंट फैला है। जिसकी चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक अभिमन्यु केले का फूल नहीं लेकर लौटा था। वह लोग खोजबीन के लिए गए थे। जब इलाके में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके स्कूल हरदों गए। वहां से लौटकर पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत के शव मिला है।
विज्ञापन