फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गरीबी की सूची में छूटे सैकड़ों नाम

गरीबी की सूची में छूटे सैकड़ों नाम

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। लगभग 12 वर्ष पूर्व बीपीएल सूची तैयार करते समय बरती गई लापरवाही का खामियाजा जिले के हजारों गरीब परिवार भुगत रहे हैं। बीपीएल सूची की फीडिंग में एक सैकड़ा के करीब ग्राम पंचायतों के नाम छूट जाने से इन्हें बीपीएल परिवारों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसी को आवास की दरकार है तो किसी को वृद्धावस्था पेंशन की। किसी को सेहत की सलामती के लिए स्मार्ट हेल्थ चाहिए तो किसी को शादी अनुदान (अब पिछड़े वर्ग के लिए नहीं) की। ऐसे बीपीएल सूची विहीन गांवों की संख्या सभी ब्लाकाें में हैं। बानगी के तौर पर तेलियानी ब्लाक की ग्राम पंचायत जगतरपुर गांडा को लें। यहां की आबादी करीब पांच हजार है। इस ग्राम पंचायत के वर्ष 2002 में जारी हुई बीपीएल सूची से गायब होने से मौजूदा समय में यहां के करीब एक सैकड़ा गरीब परिवारों को बीपीएल होते हुए भी बीपीएल श्रेणी की आवास, योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जगतपुर गांडा के ग्राम रोजगार सेवक ओम प्रकाश कहते हैं कि बीपीएल सूची की फीडिंग के दौरान हुई चूक के चलते यह ग्राम पंचायत सूची से बाहर हो गई। कई बार बीपीएल सूची न होने की स्थिति ऊपर तक रखी जा चुकी है। बीपीएल सूची विहीन जगतपुर गांडा में असई का पुरवा और देवरी भैचक मजरे शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2011 में जगतपुर गांडा को अंबेडकर गांव का दर्जा मिला। गांव के राम चंद्र कहते हैं कि एक दशक से ज्यादा समय हो गया है परंतु अभी तक गरीबों की सुधि न तो नेताओं को आई और न ही सरकारी मुलाजिमों को। गांव के युवा राकेश कुमार का कहना है कि यदि इसी तरह से ग्राम पंचायत स्तर पर चूक होती रही तो फिर देश के एक एक करके गरीब परिवार, गरीब होते हुए रईसों की श्रेणी में शुमार हो जाएंगे।
विज्ञापन





बीपीएल सूची से इन योजनाओं पर मिलता लाभ-
- आवास
- वृद्धावस्था पेंशन
- विधवा पेंशन
- शादी अनुदान
- स्मार्ट हेल्थ कार्ड
- वजीफा
- निशुल्क बिजली कनेक्शन

कोट
‘चालू पंचवर्षीय में एक ढेला काम विकास के नाम पर नहीं हो सका है। बीपीएल सूची न होने से गांव के तमाम जरूरतमंदों को बीपीएल श्रेणी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीपीएल सूची में ग्राम पंचायत का नाम इंद्राज कराने को कई बार ब्लाक से लेकर विकास भवन तक की भागदौड़ की है’। - बुद्ध प्रकाश, प्रधान, जगतपुर गांडा
विज्ञापन


‘बीपीएल सूची 2002 बनने में हुई चूक से जिले की कई ग्राम पंचायतें छूट गईं हैं जिनमें से करीब 70 से 80 तो अकेले राजस्व गांव हैं। गरीब परिवारों का नये सिरे से सर्वे किया गया है। नई सूची के प्रिंट होने पर छूटे गांवों को बीपीएल सूची में शामिल कर लिया जाएगा’। - मिथलेश कुमारी सचान, डीडीओ, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed