{"_id":"36-202709","slug":"Fatehpur-202709-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 छात्रों का मुफ्त नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 छात्रों का मुफ्त नेत्र परीक्षण
Fatehpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। नगर के दयानंद इंटर कालेज में 400 छात्रों के नेत्र परीक्षण में 45 बच्चों की रोशनी कम मिली। उनको नि:शुल्क चश्मे व दवाइयां वितरित की गईं। सोमवार को श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट के तत्वावधान में दयानंद इंटर कालेज में शिविर लगाकर विद्यालय में 400 छात्रों का नि:शुल्क नेेत्र परीक्षण डा. अंबुज मिश्रा, डा. अनिल ने किया, जिसमें 45 बच्चों की आंखों में बहुत कम रोशनी पाई गई, जिससे उनके अभिभावक भी अनभिज्ञ थे। चिकित्सालय की ओर से इन बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां व चश्मे वितरित किए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वेद गुप्ता, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बाजपेई, इंद्रधर, रामगोपाल गुप्ता, विकास द्विवेदी, शिव शर्मा, जयदेव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन