{"_id":"36-198791","slug":"Fatehpur-198791-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत में 639 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत में 639 वादों का निस्तारण
Fatehpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दीवानी के दस, उत्तराधिकार के 14, राजस्व के 88, बैंक लोन के 71 तथा अपराधिक के 456 वादों को मिलाकर कुल 639 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें फौजदारी वादों में 94065 अर्थ दंड के रूप में जमा कराए गए तथा बैंक लोन के वादों में 1535000 ऋण के रूप में जमा कराए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अली जामिन की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में एक मेगा लोग अदालत का आयोजन किया गया। मेगा लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश ईसी ऐक्ट रमेश सिंह ने 24 एफआर, दो विद्युत अधिनियम के वाद व एक क्रिमनल मिसलेनियर वाद निस्तारित कर 6500 अर्थ दंड के रूप में जमा कराए। अपर जिला जज राम इच्छुक यादव ने दो वाप सीजर, अपर जिला जज पवन प्रताप सिंह ने तीन प्रकीर्णवाद सिविल वादों का निस्तारण कराया। इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमार ने 344 वाद निस्तारित कराए। सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित मालवीय ने 14 उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, अपर सीजेएम शैलेंद्र वर्मा ने नौ आपराधिक वाद, अपर सीजेएम अबुल कैश ने आठ आपराधिक वाद निस्तारित कराए। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में छह दिसंबर को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन