फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   धुआंधार बिजली कटौती, गुस्से में पब्लिक

धुआंधार बिजली कटौती, गुस्से में पब्लिक

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। रुख में नरमी न लाने की जिद पर अड़ा मौसम, उस पर धुआंधार बिजली कटौती ने शहर से गांव तक लोगों का सुख-चैन छीन रखा है। सदर की बात करें तो यहां हालात और भी बदतर हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने, फाल्टों, से रही सही कसर भी पूरी हो जाती है। उधर, ग्रामीण इलाकों में सूखे का दंश झेल रहा किसान सिंचाई न होने से परेशान है। शहर के ज्वालागंज इलाके में चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। मोहल्लेवासियों ने शांतीनगर उपकेंद्र को सूचना दे दी है। हालांकि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने से अभी शीघ्र आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। ज्वालागंज इलाके में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बीती रात ओवरलोड होकर जल गया था जिससे ज्वालागंज, शांतिनगर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के इदरीश अहमद, मुस्तक ीम, दिलीप, राकेश ने बताया कि बिजली विभाग ट्रांसफार्मर की उपलब्धता नहीं करा पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में बिजली संकट जारी है। यदि जल्द ही आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो जाम लगाने को विवश होंगे। आपूर्ति न होने से उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। दोपहर में लोग पंखा करते हुए राहत पाते नजर आए। उधर अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर भेजा रहा है आपूर्ति चालू हो जाएगी। उपभोक्ता धैर्य से काम लें। अतिशीघ्र बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


भाकियू का चौथे दिन भी धरना जारी
खागा। भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को किशनपुर सबस्टेशन का घेराव कर धरना दिया। आंदोलनकारियों ने आपूर्ति ठप करवा दिया। बिजली कर्मचारी भाग निकले। किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी होने का कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक घेराव और प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष किशनपाल सिंह के अगुवाई में किसान सोमवार से सबस्टेशन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चार दिनों के बाद भी अभी तक कोई भी प्रशासन और बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि बिजली की बदहाल हालत से किसानों की खरीफ फसलें सूख रही हैं। आपूर्ति दो तीन घंटों से अधिक नहीं मिलती है। स मौके पर अंबोल सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, रामचंद्र विश्वकर्मा, मुन्नू पांडेय, जितेंद्र तिवारी, ओमनाथ सिंह, छेद्दू सिंह, फूल सिंह और राजा तिवारी आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की प्रमुख मांगें
1- सब स्टेशन में जले तीन एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
2-132 केवीए खागा- सुजरही पावर हाउस से किशनपुर सबस्टेशन को सीधे आपूर्ति दी जाए।
3- पहाड़पुर फीडर से किशनपुर नगर को टाउन से अलग किया जाए।
4- चंदापुर फीडर की जर्जर तारें बदली जाएं व शिवपुर के दूसरे फीडर को अलग किया जाए।

थरियांव फीडर में काम चलने से बंद रहेगी आपूर्ति
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सरांय खालिस गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में मातम सा माहौल है। हालांकि थरियांव फीडर के अंतर्गत पोल लगाकर तार जोड़ने का काम चलेगा जिससे दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सरायं खालिस और आसपास के कई गांवों में हाईटेंशन लाइन का खतरा मंडरा रहा है। यहां पर पोल लगाने और तार जोड़ने का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रथम एके सिंह ने बताया कि थरियांव फीडर के अंतर्गत आपूर्ति सप्लाई की जा रही है। इस दौरान थरियांव फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे करीब बीस गांवों की बत्ती दो दिनों गुल रहेगी। बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed