{"_id":"36-198333","slug":"Fatehpur-198333-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागे हाकिम, जल्द पूरा होगा ट्रॉमा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागे हाकिम, जल्द पूरा होगा ट्रॉमा सेंटर
Fatehpur
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पांच बरस से अधूरा पड़ा जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर जल्द अपने पूरे वजूद में होगा। सेंटर के निर्माण में आ रही अड़चनों की जानकारी लेने डीएम राकेश कुमार ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने शासन स्तर से रुकी पड़ी धनराशि जल्द अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। जिला अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में आक्सीजन की पाइप लाइन न देखकर कार्यदाई संस्था से सवाल दागा कि क्या बाद में ओटी को तोड़ करके पाइप लाइन डालने का इरादा है। डीएम ने निर्माण कार्य में आ रही धन की कमी को दूर कराने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में ‘35 लाख के बगैर ट्रामा सेंटर अधर में’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए जिले के हाकिम राकेश कुमार गुरुवार को दोपहर सवा ग्यारह बजे प्रशासनिक लावलश्कर के साथ सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर की हकीकत से वाकिफ हुए। डीएम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग देखी। बिल्डिंग की ओटी में नजर गड़ाने के दौरान उन्हें आक्सीजन की पाइप लाइन नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि को बुलाकर जवाब तलब किया। पूछा कि ट्रामा सेंटर में आक्सीजन की पाइप लाइन न बिछाने का मतलब क्या है। कार्यदाई संस्था के पास इसका कोई जवाब नहीं था। डीएम ने संस्था को यह काम प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी ने दूसरी किश्त न मिलने से रुके ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य को उजागर किया। इस पर उन्होंने शासन तक पहल करके रुकी किश्त जारी कराने में मदद करने का जिम्मा उठाया। इस दौरान पुलिस कप्तान विनोद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. मुरारी प्रसाद वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन