फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शिक्षामित्र समेत 42 टीचर मिले गैरहाजिर

शिक्षामित्र समेत 42 टीचर मिले गैरहाजिर

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में सोमवार को अमौली विकास खंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एक स्कूल में ताला बंद मिला, जबकि शिक्षामित्र और टीचर समेत 42 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बंद स्कूल के समस्त स्टाफ और गैरहाजिर सभी कर्मचारियों का बीएसए ने एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी। लंबे समय से गैरहाजिर प्राथमिक दपसौरा प्रथम की टीचर शिखा सिंह को बर्खास्तगी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में अमौली विकास खंड क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर में ताला बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय हूसेपुर के सअ रिंपी पाल, उच्च प्राथमिक नरैचा के अनुदेशक धर्मेद्र, प्राथमिक विद्यालय के टीचर खुर्शीद अहमद, प्राथमिक जूड़ाखेड़ा के सअ मो. नसीम, उच्च प्राथमिक रायपुरके सअ पंकज श्रीवास्तव, प्राथमिक बहलोलपुर के प्रअ चंद्रपाल यादव, उच्च प्राथमिक सहिमलपुर के सअ चंद्रशेखर, प्राथमिक बसफरा के सअ मो.यूनुष, प्राथमिक बचानीपुर के सअ मृगेंद्र सिंह व सअ रामसेवक, प्राथमिक खजुुरिहा के प्रअ रामा शुक्ला, शिक्षमित्र अर्पणा शुक्ला, सअ रुचि देवी, प्राथमिक रोटी के सअ आरती देवी, उच्च प्राथमिक के सअ कल्पना, प्राथमिक नसेनियां के सअ महेंद्र कुमार, प्राथमिक रनूपुर के इंप्रअ आरती गुप्ता, प्राथमिक मेढा पतारी के सअ बृजेश सागर, प्राथमिक बबई के सअ ऐश्वर्या यादव, उच्च प्राथमिक बबई के सअ दिवाकर सिंह, सअ जवाहर लाल, उच्च प्राथमिक इब्राहीमपुर नवाबाद के सअ सुनीता देवी, प्राथमिक इब्राहीमपुर नवाबाद के सअ अजीत कुमार, शिक्षामित्र कीर्ती सचान, प्राथमिक बिजौली द्वितीय की प्रअ प्रभा देवी, प्राथमिक पूरेराहत के सअ संतोष कुमार, प्राथमिक मोमिनपुर के सअ रवींद्र कुमार शुक्ला, प्राथमिक गोविंदपुर बिलारी की शिक्षामित्र सरोज देवी, उच्च प्राथमिक गांगपुर की इंप्रअ शिवनरायण पांडेय, प्राथमिक बुढंदा के प्रअ अनुज कुमार, बहुआ विकास खंड के प्राथमिक करसूमा के इंप्रअ विजया चक्रवर्ती, प्राथमिक करसूमा सअ ममता शुक्ला, उच्च प्राथमिक तारनडेरा के सअ राधेलाल, प्राथमिक परसेडा के सअ बालचंद्र, उच्च प्राथमिक दपसौरा के अनुदेशक लोकेंद्र नाथ, उच्च प्राथमिक एतमादपुर के अनुचर रामगोपाल, प्राथमिक छत्ता का डेरा के सअ बृजेश कुमार सिंह, प्राथमिक कुलखेड़ा के सअ सुचि मालवीय, प्राथमिक अमौली द्वितीय के प्रअ रामरती देवी, प्राथमिक गोहरारी द्वितीय की सअ आशीष कुमार मिश्रा, प्राथमिक गोहरारी द्वितीय के प्रअ अशोक कुमार अनुपस्थित पाए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन सभी टीचरों का स्पष्टीकरण मिलने तक एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed