{"_id":"36-190372","slug":"Fatehpur-190372-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण परीक्षण पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण परीक्षण पर कसेगा शिकंजा
Fatehpur
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने भ्रूण लिंग परीक्षण पर सख्ती से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। हाकिम ने प्रसूताओं, किशोरियों के लिए शुरू योजनाओं के सही संचालन पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धांधली से बचा जाए। जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को समय रहते दिए जाने के साथ विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए मातहतों को हिदायत दी। हाकिम ने भ्रूण लिंग परीक्षण पर सख्ती से रोक लगाए जाने के निर्देश देेते हुए कहा कि गर्भ को लिंग के आधार पर समाप्त करना समाज को कलंकित करने वाला कृत्य है। इस पर सख्त रुख अख्तियार करने की बात करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों को ईमानदारी से निपटाने जाने पर जोर दिया। बच्चों के टीकाकरण के लिए इम्युनाइजेशन प्रोग्राम, जेएसवाई के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को संरक्षण, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिशुओं की देखभाल के कार्यक्रम में खास चौकसी बरतने की स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी ऐसी ही चौकसी के साथ काम करने की बात कही। किशोरियों को पुष्टाहार प्रशिक्षण, राजीव गांधी योजना के जरिए किशोरियों के सशक्तीकरण पर जोर के साथ बालिका गृह योजना, खुले आश्रय स्थल, आपदाग्रस्त महिलाओं के लिए सुधार गृह योजना, उज्जवला योजना के साथ महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगारपरक कार्यक्रम प्रोत्साहित करने को कराए जाने पर जोर दिया। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निर्माण एवं संचालन के साथ शिक्षा के स्तर पर बढ़ाने की बात कही। शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में और सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह संपर्क कर सकता है।