{"_id":"36-187301","slug":"Fatehpur-187301-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे बेसिक शिक्षा विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे बेसिक शिक्षा विभाग
Fatehpur
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। वाह रे बेसिक शिक्षा विभाग। कक्षा सात की पाठ्य पुस्तक में प्रधानमंत्री का नाम और राज्यों की संख्या गलत छपी है। किताबें बांटी भी जा चुकी हैं। इतना ही नहीं मुफ्त किताब वितरण समिति पुस्तकों का सत्यापन भी कर चुकी है, लेकिन समिति का ध्यान इस तरफ नहीं गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षा सात की पाठ्यपुस्तक हमारा इतिहास और नागरिक जीवन के पृष्ठ संख्या 128 पर बाक्स में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह तथा देश में कुल राज्यों की संख्या 28 अंकित है। अब तेलंगाना प्रांत को मिलाकर कुल राज्यों की संख्या 29 है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि कक्षा सात की हमारा इतिहास और नागरिक जीवन में उक्त गलती हुई है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम के स्कूलों में संशोधन भेजा जा रहा है। स्कूलों में टीचर पेन से संशोधन करके बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन