{"_id":"36-185920","slug":"Fatehpur-185920-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में इस बार शहर फिर होगा पानी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में इस बार शहर फिर होगा पानी पानी
Fatehpur
Updated Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर निगम प्रशासन लाख दावे करे, लेकिन इस बार भी बारिश में शहर को जलमग्न होने से नहीं बचाया जा सकता है। बारिश सिर पर है और अभी तक शहर केतीस नालों की सफाई बाकी है। सफाई केलिए 47 लाख रुपये का टेंडर जारी हो कब का हो चुका है। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी शहर को फिर से पानी पानी होने का इंतजार कर रहे हैं।
शहर में नालों की सफाई के लिए प्रशासन की ओर से आखिरी तारीख बीस जून रखी गई है। अधिकारी कर्मचारी सिर्फ डेड लाइन समाप्त होने का इंताजर कर रहे हैं। काम में कहीं भी कोई प्रगति नहीं दिख रही है। जहां नालों की सफाई हो भी चुकी है, वहां पर सिल्ट फिर से बिखर कर नालों में ही गिर रहा है।
हर वर्ष नाला सफाई में लापरवाही बरतने का नतीजा, हल्की बारिश में ही यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। पालिका के मुताबिक शहर में छोटे बड़े सभी मिलाकर 42 नाले हैं जिनका हर वर्ष पालिका सफाई कराती है। अभी पालिका को पठान मोहल्ला, खलीलनगर आदि इलाकों में स्थित नालों की सफाई कराना शेष है।
विज्ञापन
इनसेट ---
शहर में यहां होता जलभराव
मुराइनटोला से पत्थरकटा चौराहा मार्ग
पटेलनगर चौराहा से आईटीआई रोड को जाने वाली सड़क
आबूनगर से नई बस्ती को जाने वाला मार्ग
ज्वालागंज से आर्य समाज को जाने वाली सड़क
जीटी रोड लक्ष्मी टाकीज को जाने वाली सड़क
सिविल लाइन से पत्थरकटा चौराहा रोड
अहमदगंज स्थित कालिकन मंदिर को जाने वाले मार्ग
देवीगंज, अशोक नगर, गंगानगर आदि इलाके
कोट
‘शहर में नाला सफाई का काम पूरा कराया जा रहा है। सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य कराएं ताकि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने पाए। ठेकेदारों का भुगतान तभी होगा जब शत प्रतिशत नाला सफाई का काम करा लिया जाएगा।’ - रामचंद्र, प्रभारी अधिशासी अधिकारी