{"_id":"36-185795","slug":"Fatehpur-185795-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे पापा सबसे अच्छे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे पापा सबसे अच्छे
Fatehpur
Updated Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिलेभर में फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने इस विशेष दिन पर अपने पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तो उन्हें गिफ्ट देकर इस बात का एहसास कराया कि पापा बड़ा होकर उनका सहारा बनूंगा। वहीं फादर्स डे पर पापा ने भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए बच्चों के मनोबल को बढ़ाया और परिवार के साथ घूमने फिरने गए। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बच्चों ने अपने अपने ढंग से फादर्स डे मनाने की जानकारी दी। शहर के लालाबाजार निवासी फरीद ने बताया कि उन्होंने फादर्स डे पर अपने पापा को सुबह ही विश कर दिया, जिससे खुश होकर उनके पापा ने भी उन्हें गिफ्ट दिया। लालाबाजार की रहने वाली मरियम, सऊद ने कहा कि उन्हें फादर्स डे का बेसब्री से इंतजार था। रविवार को उन्होंने अब्बू को फादर्स डे विस करते हुए ग्रीटिंग भेंट किया। इसी प्रकार यूसुफजई निवासी अमितेष श्रीवास्तव फादर्स डे को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। पूछने पर उन्होंने तपाक से बताया कि पापा के साथ घूमने जा रहे हैं और खूब मस्ती करेंगे। जैदून के रहने वाले अनिकेत अवस्थी भी फादर्स डे पर खुश नजर आए। उन्होंने पापा को ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट किया और कहा कि वह अपने पापा का कहना मानेंगे और बड़े होकर सहारा बनेंगे। मुराइनटोला के रहने वाले बीएससी के छात्र मोहम्मद आमिर भी फादर्स डे पर अपने पापा को गिफ्ट भेंट किया। कहा कि वह बिजनेस में अपने पापा की मदद करते हैं। इस्माइलगंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा शिवानी सैनी ने अपनी छोटी बहन गौरी के साथ पापा को गिफ्ट करने के लिए ग्रीटिंग तैयार कर भेंट किया। इस पर उनके पापा भी बच्चों को गिफ्ट लेकर पहुंचे।
विज्ञापन