{"_id":"36-183795","slug":"Fatehpur-183795-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला धंसा, किशोर की दबकर जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीला धंसा, किशोर की दबकर जान गई
Fatehpur
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवमई(बिंदकी)। थाना बकेवर क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में एक तालाब का टीला धंसने से मलबे में दो सगे भाई दब गए। दम घुटने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाइयों को मलबा हटाकर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार को गांव सुजावलपुर निवासी नाजिम के दो पुत्र 16 वर्षीय सोनू व 15 वर्षीय साहिल गांव के बाहर सूखे पड़े तालाब पर मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते समय तालाब का टीला धंस गया, दोनों भाई मलबे में दब गए। तालाब में मिट्टी खोद रहे गांव के अन्य बच्चों ने ग्रामीणों व परिजनों को हादसे की सूचना दी। घर में कोहराम मच गया और दर्जनों लोग घटना स्थल में पहुंच गए। आनन-फानन मिट्टी हटाकर दोनों सगे भाइयों को बाहर निकाला, जिसमें छोटे भाई साहिल की मौत हो चुकी थी। बड़ा भाई सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसौली में भर्ती कराया गया । सूचना पाने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। किशोर की हुई मौत के बाद से परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल में देर शाम मासूम का सपुर्देखाक कर दिया किया गया। सैकड़ों लोगों की कब्रिस्तान में अंतिम विदाई के लिए पहुंचे।