{"_id":"36-183790","slug":"Fatehpur-183790-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील ने मांगा इंसाफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील ने मांगा इंसाफ
Fatehpur
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मैटरनिटी लीव से लौटी महिला वकील ने चैंबर पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। बकौल अधिवक्ता मंजुला उसके नाम कलेक्ट्रेट में दूसरे तल पर चैंबर 25 नंबर आवंटित है। सह आवंटी के रूप में कल्पना शुक्ला, रूपक गुप्ता व अमित रस्तोगी हैं। वह पांच महीने से छुट्टी पर थी। गुरुवार को वह जब अपने चैंबर पहुंची तो वहां जिला बार एसोसिएशन के सदस्य शेर बहादुर सिंह का काबिज थे। शेर बहादुर के साथ चैंबर में प्रमोद कुमार, विनय सिंह व जय सिंह गौर मौजूद थे। उनकी फाइलें समेत अन्य सामान गायब था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि अवैध तरीके से उन्हें बेदखल करने का खेल किया है। उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दी गई है। उधर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज सिंह का कहना है कि महिला अधिवक्ता के प्रैक्टिस में नहीं आने पर उन्हें नोटिस दी गई थी। नोटिस न दिए जाने का आरोप निराधार है। उनके सहआवंटियों ने भी लिखकर दिया था।
विज्ञापन