{"_id":"36-182622","slug":"Fatehpur-182622-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष पर ठोंका फ्राड का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष पर ठोंका फ्राड का मुकदमा
Fatehpur
Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी कालोनियों के आवास के आवंटन में वसूली करने के आरोप पर त्रिस्तरीय कार्य समिति के अध्यक्ष (कार्यवाहक प्रधान) के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान पर मामला दर्ज करने के विरोध में ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत भी की है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामसुमेर की शिकायत पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रामसुमेर का आरोेप है कि गांव में कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य मिलकर उगाही कर रहे हैं। यह लोग अपात्र ग्रामीणों को सरकारी आवास आवंटित करने के लिए मोटी रकम लेते हैं। उससे भी मोटी रकम ले चुके हैं। रुपये लेने के बाद भी कालोनी नहीं दी है। इस तरह से पूरे गांव में ठगी का कारोबार कर रहे हैं। थाना पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की कार्रवाई का मामला दर्ज किया है।
इधर कार्यवाहक प्रधान के परिजन मंगलवार की दोपहर को पुलिस कप्तान कार्यालय आए। एसपी ने परिजनों ने थाना पुलिस की शिकायत की। परिजनों का आरोप था कि एसओ जबरन दो दिन से प्रधान को थाने में बैठाए हैं। पचास हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एसओ कमलेश यादव ने कहा कि आरोप गलत हैं और आरोपी के खिलाफ शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।