{"_id":"36-181794","slug":"Fatehpur-181794-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की बलि देने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की बलि देने का प्रयास
Fatehpur
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में एक बालिका की मंगलवार देर शाम बलि देने का प्रयास किया गया। बालिका की चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इससे बालिका की जान बच गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर पर ताला पड़ा पाया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी मक्खन दिवाकर की बहरामपुर रेलवे क्रासिंग पर दुकान है। वह रात को दुकान में ही रुकता है। उसकी तेरह साल की बेटी कोमल है। कोमल देर शाम पिता के लिए खाना लेकर जा रही थी। रास्ते में धर्मपाल सोनकर की पत्नी ने बालिका को किसी काम के बहाने बुला लिया। इसके बाद धर्मपाल ने घर के अंदर बने पूजा घर में बैठने को कहा। पूजा घर का हाल देखकर बालिका हैरान रह गई और चीख पुकार मचाने लगी। इस पर धर्मपाल ने बालिका की पिटाई कर दी। उसी समय गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण बालिका को बेहाल पाया। ग्रामीण बालिका को घर के बाहर लेकर आए। मामले की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। थाना पुलिस को बालिका ने बताया कि धर्मपाल ने उस पर लाल रंग डाल दिया था। वहां पर एक धारदार हथियार गड़ासा रखा था और एक दीपक जल रहा था। यह सुनकर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। घर में तालाबंद और आरोपी भाग चुके थे। एसएसओ शुभ नारायण ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।