फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाजार में चाइनीज उत्पादों की भरमार

बाजार में चाइनीज उत्पादों की भरमार

Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सामारिक मामले में ड्रैगन से चुनौतियों का सामना रहा हिंदुस्तान व्यापारिक दृष्टिकोण से पूरी तरह से शिकस्त खाया हुआ है।बाजार में चाइना की घुसपैठ किस कदर है दीपावली के मद्देनजर मार्केट की स्थिति को देखकर पता चलता है। बात चाहे रंग-बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की हो। चाहे झूमर हो या फिर विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी। यहां तक कि खिलौने एवं क्राकरी का बाजार भी चाइनीज उत्पादों से अटा हुआ है। दीपावली को देखते हुए दुकानदार ग्राहकों को लुभाने में लगे हुए हैं। इनमें चाइनीज उत्पाद उनके लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। चौक में इलेक्ट्रानिक शाप चलाने वाले गौरव रस्तोगी इस बारे में कहते हैं कि चाइनीज उत्पाद में विकल्प बहुत हैं। यदि झालरों की बात करें तो दर्जन भर से अधिक रेंज मिल जाएगी। इस लिए ग्राहकों का आकर्षण इन उत्पादों की ओर ज्यादा है। देवीगंज में क्राकरी एवं गिफ्ट गुड्स विक्रेता उपेन गुप्ता कहते हैं कि चाइनीज उत्पाद किफायती भी हैं जिसकी वजह है ग्राहक इनकी ओर आकर्षिक होता है। इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट बेचने वाले सुरेश ने बताया कि नब्बे फीसदी ग्राहक चाइनीज झालरें ही दीपावली के लिए खरीद रहा है। ग्राहकों के हिसाब से ही इन उत्पादों की रेंज आयातित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed