{"_id":"36-149880","slug":"Fatehpur-149880-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, झोंका फायर
Fatehpur
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में रविवार सुबह पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हो गई। घटना में एक पक्ष का अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया।दूसरे पक्ष से एक किशोरकी पिटाई से हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी धर्मराज की पत्नी पार्वती सुबह हैंडपाइप में पानी भरने के लिए जा रही थी। पार्वती का आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी सचिन ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस बात का विरोध करने पर सचिन लड़ने पर आमादा हो गया। तभी धर्मराज अपने परिवारीजनों पप्पू, धवन, बब्लू समेत कई लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। युवक की पिटाई करने लगे। युवक के पक्ष से भोला ऊर्फ भईयन, रंजीत, विक्रम आदि लोग आ धमके । दोनो पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई शुरू कर दी। भोला पक्ष की तरफ से तमंचे निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में धर्मराज के बांए हाथ में गोली लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दूसरे पक्ष एक किशोर सचिन ऊर्फ अंकुर की डंडे से पिटाई गई। जिसमें वह लहूलुहान हो गया है। दोनो पक्षों के तांडव को देखकर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। किसी ग्रामीण की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनो पक्षों को थाने लिवा ले गई। पुलिस ने गोली लगने में घायल अधेड़ धर्मराज को गोपालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने पप्पू, धवन, बब्लू पर मारपीट का मुकदमा कायम किया है। जब कि दूसरे पक्ष के भोला ऊर्फ भईयन, रंजीत, विक्रम पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में मारपीट पर आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एसओ शिवमंगल सिंह का कहना है कि मामले में दोनो पक्षों पर कार्रवाई की गई है। घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया है।