{"_id":"36-107520","slug":"Fatehpur-107520-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियां की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपियां की जमानत खारिज
Fatehpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती के साथ गैंगरेप करने और जिंदा फूंकने के मामले में आरोपी दो युवकाें की जमानत याचिका को खारिज कर दी गईचार जनवरी को खखरेडू थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी युवती समोसे लेनेगई थी। तभी वहां से लौटते में गांव के ही नदीम, नईम और राकेश एवं माजिद उसे उठा ले गए थे और गैंगरेप किया था। मामला खुल जाने के डर से युवकों ने उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर भाग गए थे। इलाज के दौरान युवती की हैलट में 18 जनवरी को मौत हो चुकी थी। मामले में पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को आरोपी नदीम और राकेश ने अपर जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र सक्सेना की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर पेश की गई दलीलों को सुनते हुए न्यायालय ने दोनो की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन