फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चेयरपर्सन के खिलाफ आवाज बुलंद की

चेयरपर्सन के खिलाफ आवाज बुलंद की

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के बाद अब नगर पंचायतों में घमासान मचा हुआ है। नगर पालिका फतेहपुर के बाद अब खागा नगर पंचायत में भी चेयरपर्सन के विरोध में सभासदों ने आवाज बुलंद की है। यहां कुल वार्ड सभासदाें में से सत्तर फीसदी चेयरपर्सन की कार्यशैली के विरोध में लामबंद हो गए हैं। सभासदों ने चेयरपर्सन पर बोर्ड बैठक न बुलाने, नए अधिशाषी अधिकारी को चार्ज न दिलाने और नई ग्रांट को सार्वजनिक न कराने के आरोप लगाए हैं। विरोधी वार्ड सभासद अब शासन से लेकर नगर विकास मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

खागा नगर पंचायत बोर्ड टूट की कगार पर है। यहां 14 वार्ड सभासदाें में से 11 नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह के विरोध में लामबंद हो गए हैं। सभासदों का आरोप है छह माह से भरवारी से स्थानातंरण पर आए अधिशाषी अधिकारी अनीस अहमद को अपर जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी चार्ज नहीं दिलाया जा रहा है। चेयरपर्सन निजी हित में हथगाम अधिशाषी अधिकारी रामाधार को संबद्ध कर काम ले रहे हैं। यही नहीं शासनादेश के विपरीत दो माह से बोर्ड की बैठक भी नहीं बुलाई गई है। शासन से तेरहवें एवं राज वित्त की पचास लाख की ग्रांट आई है लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। वार्ड 10 के सभासद सलीम और वार्ड 5 के सभासद विनोद उर्फ कांबली और प्रतिष्ठा गुप्त सहित चेयरपर्सन के विरोधी खेमे 11 सभासद चेयरपर्सन के विरुद्ध जिला प्रशासन और शासन से लेकर नगर विकास मंत्रालय तक शिकायत करने की रणनीत तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed