फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नगर पालिका बोर्ड में नौ परिवारों की बादशाहत कायम

नगर पालिका बोर्ड में नौ परिवारों की बादशाहत कायम

Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड में नौ परिवारों की बादशाहत कायम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर नगर पालिका में नौ परिवारों की बादशाहत कायम है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष के बेटे हाजी रजा लगातार पांचवीं बार सभासद बने हैं। कांग्रेस के सभासद ने भी हैट्रिक मारी। आठ परिवारों के अलग-अलग सदस्य तीसरी बार सभासद बने हैं।

नवनिर्वाचित चेयरमैन नजाकत खातून के बेटे हाजी रजा 1995 से लगातार सभासद चुने जा रहे हैं। सभासद का इनका यह पांचवां कार्यकाल होगा। कांग्रेस के आरिफ गुड्डा ने भी हैट्रिक मारी है। ये पहली बार कांग्रेस चेयरमैन अजय अवस्थी के कार्यकाल में 2006 में सभासद चुने गए थे।
विज्ञापन


सात परिवार ऐसे में जिनके पति-पत्नी या फिर मां-बेटा तीसरी बार जीतकर बोर्ड में पहुंचे हैं। इनका कार्यकाल 2006 से शुरू हुआ है। पुष्पराज पटेल पहली बार 2006 में सभासद चुने गए। 2012 में इनकी मां माया पटेल सभासद थीं। इस बार पुष्पराज पटेल फिर से सभासद चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. नफीस उर्फ मुन्नीलाल पहली बार 2006 में सभासद बने। 2012 में उनकी पत्नी शमा परवीन सभासद थीं। इस बार फिर मो. नफीस सभासद चुने गए हैं। सपा के ऐनुल आबदीन के लगातार दो बार सभासद रहने के बाद इस बार उनकी भाभी शाबिया तबस्सुम सभासद चुनी गई हैं। नूरुलहुदा पहली बार 2006 में सभासद बने। इसके बाद लगातार दो बार से उनकी पत्नी शमा परवीन सभासद चुनी जा रही हैं।

निर्दलीय गोपाल रस्तोगी लगातार दूसरी बार सभासद चुने गए हैं। इसके पहले उनकी मां सभासद थीं। कांग्रेस के विनय तिवारी फिर सभासद चुने गए हैं। इससे पहले उनकी मां सभासद रह चुकी हैं।


निर्दलीय नायला अस्मत इस बार सभासद चुनी गई हैं। इसके पहले लगातार दो बार इनके पति अयाज अहमद सभासद रह चुके हैं। नव निर्वाचित सभासद बिटान देवी के बेटे पुत्तूलाल दो बार सभासद बन चुके हैं। इस तरह से इन परिवारों के सदस्य हैट्रिक मारे हैं।


नगर पालिका बोर्ड में नौ परिवारों की बादशाहत
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के बेटे लगातार पांचवीं बार बने सभासद
आठ परिवारों के सदस्य तीन बार से पहुंच रहे बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed