{"_id":"59b198914f1c1bfb7f8b4c4b","slug":"91504811153-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से बलात्कार पर दस साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से बलात्कार पर दस साल की कैद
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म में दस साल कैद
तीन अन्य दोषियों को पांच साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और बलात्कार के मामले में अदालत ने मुख्य अभियुक्त को दस साल कैद की सजा सुनाई है। किशोरी को भगाकर ले जाने में सहयोग करने में आरोपी के भाई और दो अन्य लोगों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।
घटना 13 मई 2008 की है। कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा रोड स्थित एक भट्ठे पर जाफरगंज थाने के खूंटाझाल निवासी प्रकाश और नरेश (दोनो सगे भाई) और मुचवापुर निवासी पंथी और उसका बेटा अजीत काम करते थे। प्रकाश तीनों के सहयोग से भट्ठे पर काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर पंजाब ले गया। वहां साथ रखकर दुष्कर्म किया। करीब ढाई महीने बाद पुलिस सभी को पंजाब से पकड़ कर लाई और बलात्कार और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज मनराज सिंह ने मामले की सुनवाई की। सहायक शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता और अजय पटेल ने आरोपियों के खिलाफ सबूत और दलीलें पेश किया। इस पर कोर्ट ने मुख्य आरोपी प्रकाश को दस साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। प्रकाश के भाई नरेश, पंथी और उसके बेटे अजीत को पांच साल कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।