फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसों में एक की मौत, चार घायल

हादसों में एक की मौत, चार घायल

Mon, 17 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, चार घायल
हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन


फतेहपुर(ब्यूरो)। अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मलवां थाना क्षेत्र के अंजनी धाम कोराई मोड़ के पास 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन


एसओ अनूप सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। इलाकाई लोगों ने मृतक को मानसिक रोगी बताया है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं लगा। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में नउवाबाग के पास खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक घुस गया। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज बाकरगंज कैलाश नाथ मौके पर पहुंचे। क्रेेन से ट्रकों को हटाया गया। ट्रक चालक सुखराम निवासी गुड़या मस्जिद बिलरिया जिला रायबरेली को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौराहे के पास चित्रकूट जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो शनिवार की रात खड़े टैक्टर की ट्राली से भिड़ गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। सीएचसी से डाक्टरों ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। मैनपुरी जिले के नगलादीपा थाना क्षेत्र के भोगांव निवासी महावीर के पुत्र पवन उर्फ बब्बन परिजनों के साथ चित्रकूट बोलेरो से जा रहे थे।


हादसे में पवन और राघवेंद्र घायल हो गए। बाकी सभी लोग सुरक्षित बच गए। दूसरी ओर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फ रीदपुर गांव निवासी शिवनरेश शनिवार की रात बिंदकी से पैदल अपने घर जा रहे थे। इन्हें किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में यह घायल हो गए।

- नउवाबाग में खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed