{"_id":"6295171a8bf40e72133931f4","slug":"88-youth-got-jobs-in-employment-fair-fatehpur-news-knp6997609166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 88 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
फतेहपुर। शिवबली सिंह आईटीआई में सोमवार को लगे रोजगार मेले में 88 युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने संयुक्त रूप से रोजगार मेला लगाया। मेले में 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 88 युवाओं को साक्षात्कार के बाद नौकरी के लिए चयन किया गया। मेले में एवीएम मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम ने 60, सुपर लिमिटेड नोएड़ा, भारती ट्रेडर्स फतेहपुर ने चार, इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात ने 24 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी के लिए चयन किया। चयनित सभी युवाओं को 11000 से 13000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
मेले में नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, मेला प्रभारी शशांक पांडेय, टीसीपीओ रोहित मिश्रा, शिवबली सिंह आईटीआई प्राईवेट आईटीआई के प्रभारी मनोज राना मौजूद रहे।