फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   8,432 fake voters found in 816 villages, all struck off the list

Fatehpur News: 816 गांवों में 8,432 फर्जी मतदाता मिले, सभी सूची से बाहर

Sun, 16 Nov 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
8,432 fake voters found in 816 villages, all struck off the list
फतेहपुर। पंचायत चुनाव से पहले जिले में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। 816 गांवों में हुए पुनर्परीक्षण में अब तक 8,432 फर्जी मतदाता पाए गए और उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार नवंबर से शुरू इस अभियान में 1,349 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं। जिले में कुल लगभग 18 लाख मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 3,23,884 लोगों को संदिग्ध चिह्नित कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

अब तक 1,25,107 मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। इनमें 1,16,675 सही पाए गए और 8,432 फर्जी निकले। शेष 1,98,777 मतदाताओं की जांच जारी है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बीएलओ तीन बार घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया जाता है और पुष्टि न होने पर नाम सूची से हटाया जाता है। दो दिसंबर तक पूरी जांच पूरी होने की संभावना है, और आगे और फर्जी मतदाता सामने आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed