फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सीएमओ और एसीएमओ को डीएम ने दिया नोटिस

सीएमओ और एसीएमओ को डीएम ने दिया नोटिस

Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ और एसीएमओ को डीएम ने दिया नोटिस

विज्ञापन
फतेहपुर। एक सप्ताह पूर्व कमीशनबाजी को लेकर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के बीच हुए विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दोनों पक्षों की ओर से हुई बयानबाजी को संज्ञान में लेते हुए दोनों को नोटिस जारी कर दिया है। डीएम ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक एक दिन पहले डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर सीएमओ पर गालीगलौच करने का आरोप लगाया था। डॉ. संजय का आरोप था कि आंख, कान और नाक विभाग के कुछ उपकरणों की खरीद के मामले में सीएमओ दस प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। उनके ना देने पर सीएमओ गालीगलौज करने लगे। डॉ. संजय ने सीएमओ पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था। वहीं इस पूरे मामले में सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने भी डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय पर आरोप लगाते हुए कहा था कि काम से बचने के लिए डिप्टी सीएमओ अक्सर ऐसे आरोप लगाते हैं। उनका कहना था कि डॉ. संजय मनमानी काम करते हैं, जबकि वित्तीय मामलों के नोडल होने के नाते वह कोई रिस्क नहीं ले सकते। सीएमओ का कहना था कि डिप्टी सीएमओ की इन्हीं कारगुजारियों के कारण पिछले डीएम आंजनेय सिंह ने उन्हें काम से हटाया था। अब उनके जाने के बाद डॉ. संजय फिर से वही काम करना चाहते हैं। वहीं इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने दोनों को नोटिस दे दी है। डीएम ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अब दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने के बाद उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ और एसीएमओ को डीएम ने दी नोटिस
कमीशनबाजी को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed