फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पचास रुपये देकर करें घर व आंगन रोशन

पचास रुपये देकर करें घर व आंगन रोशन

Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पचास रुपये देकर करें घर व आंगन रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत पहले चरण में 236 गांव और मजरे चिह्नित किए गए हैं। यहां लोगों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार की विद्युत की सौभाग्य योजना लागू हो गई है। लोगों को कनेक्शन देने के लिए अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह ने तीनों खंडों के एक्सईएन को निर्देश दिए हैं। कनेक्शन के बाद उपकेंद्रों में भार बढ़ेगा इसके लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


गांव एवं मजरों में हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने योजना लागू की है। इसे प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा भी की जाएंगी। अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह ने बताया कि चयनित किए गए गांव एवं मजरों के लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कैंप भी लगाए जाएंगे। गरीबों को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे जबकि आम लोगों को कनेक्शन चार्ज पचास रुपये देना होगा जो बिल में जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास रुपये देकर करें घर रोशन
सौभाग्य योजना के लिए चुने गए 236 गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed