{"_id":"598df11f4f1c1b6e518b45b0","slug":"81502474527-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से आईटीआई छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से आईटीआई छात्र की मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से आईटीआई छात्र की मौत
फतेहपुर। अमौली ब्लाक के बुढ़वा गांव में आईटीआई के छात्र नितिन उर्फ सोनू (22) की शुक्रवार को तेज बुखार आने के बाद मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बुखार से मौत की खबर से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले साल पड़ोसी गांव नोनारा में बुखार से कई लोगों की जान चली गई थी। ग्रामीणों को डर है कि कहीं पिछले साल की तरह बुखार पांव न पसार ले।
नितिन उर्फ सोनू बुढ़वा गांव निवासी जितेंद्र सचान का बेटा था। वह कानपुर में आईटीआई का छात्र था। त्योहार पर वह घर आया हुआ था। गुरुवार की रात उसे तेज बुखार आ गया। सर्दी लगने लगी। दवाइयां लेने केे बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन सुबह कानपुर ले जाने लगे। रास्ते में रमईपुर के पास उसकी सांसें थम गईं।
पिछले साल पड़ोस के गांव नोनारा में इसी मौसम में बीमारी फैली थी। तब बुखार के प्रकोप से 12 लोगों की मौत हो गई थी। आसपास के गांवों में अभी भी पिछले साल की दहशत है।
विज्ञापन
- एक साल पहले 12 लोगों की गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो