फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल

बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, तीन घायल
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के जोनिहां मार्ग पर रारा पुलिया के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मनौटी गांव निवासी नौशाद हुसैन (50) अपने समधी जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी नसीमुद्दीन के साथ बाइक से पटेल नगर निवासी रिश्तेदार मोईन के घर मिलने आए थे। नसीमुद्दीन ने बताया कि बाइक बेटे की है। बताया कि वे बाइक नहीं चला पाते हैं।
विज्ञापन


समधी नौशाद बाइक चला रहे थे। दोनों लोग शहर से गांव लौट रहे थे। रारा पुलिया दलीपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक आए और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नौशाद उछलकर खंती में जा गिरे। हेलमेट न लगाने के कारण नौशाद के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी दूर गिरे। हादसा होता देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी अरविंद पुत्र महादेव और उसका साथी देवीगंज निवासी अतुल उर्फ छोटू पुत्र रामबाबू भी घायल हो गए हैं।

दोनों युवकों के चेहरे पर चोट लगी है। बताया जाता है कि दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed