{"_id":"5c801bc4bdec2213ed0ca9e8","slug":"61551899588-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया उपजिलाधिकारियो में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया उपजिलाधिकारियो में फेरबदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने उपजिलाधिकारियों में फेरबदल किया है। सदर एसडीएम रहे प्रमोद झा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और उनके स्थान पर प्रहलाद सिंह को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। इसी क्रम में सुशील गोंड के तबादले के बाद खाली चल रहे बिंदकी एसडीएम पद को भी भर दिया गया है।
डीएम ने आशीष यादव को उप जिलाधिकारी बिंदकी का पदभार दिया है। सदर एसडीएम प्रमोद झा को अपर एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। हलांकि इस तबादले के पीछे राजनीतिक कारणों को भी वजह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक सदर एसडीएम प्रमोद झा का कुछ दिन पहले डाक बंगले में किसी कद्दावर नेता से प्राइवेट वाहन में ईंधन भराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनकी शिकायत की गई थी। राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें उनके पद से हटाकर साइडलाइन कर दिया गया है। हलांकि प्रथम दृष्टया तबादलों के पीछे प्रशासनिक कारणों को वजह बताया जा रहा है।