{"_id":"5a677abf4f1c1b91268b5fd5","slug":"61516731071-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला नहर में डूबे मासूम का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चला नहर में डूबे मासूम का पता
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नहर में डूबा अनुज (5) दूसरे दिन भी नहीं मिला। सोमवार दोपहर शौच के दौरान पैर फिसलने से नहर में समा गया था। अंधेरा होने पर जाल डालने और तलाश की कवायद रोक दी गई थी। मंगलवार को पौ फटते ही परिजन व तमाम ग्रामीण नहर किनारे पहुंच गए। पूरे दिन कोशिश हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, मासूम के परिजन पुलिस व प्रशासन के रवैये से आहत दिखे। आरोप लगाया कि न तो बच्चे की खोजबीन में सहयोग मिला और न ही नहर का पानी ही बंद किया गया।
बकेवर थानाक्षेत्र के बरिगवां गांव के सोनू धोबी का बेटा अनुज अपनी नानी विद्या देवी और बड़ी बहन राखी के साथ नहर किनारे शौच को गया था। शौच के लिए पानी लेते समय नहर में समा गया था। अनुज के पिता ने बताया कि चौबीस घंटे हो गए हैं। हमारी कोई सुधि लेने नहीं आया है। बड़े आदमी का बच्चा होता तो पुलिस व प्रशासन सिर के बल खड़े होते। सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस केवल तमाशबीन बनी रही। मंगलवार को आई ही नहीं।
उधर, कार्यवाहक एसओ अभय नारायन तिवारी का कहना है कि वह खुद मौके पर गए थे। ढाई सौ के आसपास लोग बच्चे की खोजबीन कर रहे थे। कोरसम झाल तक बच्चे की खोज हुई लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है।