{"_id":"5a283f3a4f1c1bd9798c1296","slug":"61512587066-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी मां की मौत, बेटा घायल
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी सांसे थम गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के भाजीटोला मोहल्ला निवासी श्रीपाल का बेटा संजय अपनी मां राजेश्वरी (60) को बाइक से लेकर दोपहर को दपसौरा किसी काम से जा रहा था। थाना क्षेत्र के मानेपुर मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक देखकर बाइक सवार संजय अचानक ब्रेक मारने से नियंत्रण खो बैठा।
इससे बाइक पर पीछे बैठी मां सिर के बल गिर पड़ी। संजय रोड पर घिसटने से जख्मी हो गया। हादसा होता देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर 108 एंबुलेंस आई। महिला को पीएचसी से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मार्च्युरी में रखवा पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
बाइक से गिरी मां की मौत, बेटा घायल
सामने से आई बाइक से बचने के चक्कर में हुआ हादसा