फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   600 ke khhate me nahi pahuchi dhanrashi

600 उपभोक्ताओं के खाते में नहीं पहुंची धनराशि

Wed, 08 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
600 ke khhate me nahi pahuchi dhanrashi
हसवा। क्षेत्र के छह सौ उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के खाते में अभी तक धनराशि नही पहुंची है। इन सभी को गैस सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों की संख्या दो लाख दो हजार है। जिसमें हसवा में 3765 कनेक्शन हैं। विभाग ने दो, तीन व चार अप्रैल को खाते में पैसा भेजा है। हसवा में 3765 लोगों में केवल 3165 उपभोक्ताओं के लिंक खाते में धनराशि पहुंची है। छह सौ उपभोक्ताओं को धनराशि नही पहुंची है। एजेंसी संचालक सोमनाथ साहू ने बताया कि खाता संख्या में गलती होने के कारण ऐसा हुआ है। बता दें यदि उपभोक्ता अप्रैल माह में गैस सिलिंडर बुक नहीं कराते हैं तो इस स्थिति में अग्रिम दो माह धनराशि नहीं मिल सकेगी। मई माह की दो तारीख को संबंधित आयल कंपनी उज्ज्वला से लिंक खाते में दोबारा धनराशि डालेगी। इसमें वही खाता धारक पात्र होंगे जिन्होंने अप्रैल माह में गैस रिफिल कराई होगी। कनेक्शन धारक एक माह में केवल एक गैस सिलिंडर ही रिफिल करा सकेंगे। यदि गैस धारक इन तीन माह में रिफिल नही करवाता तो मई व जून माह की धनराशि से वंचित रहेगा।

सभी उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के खातें में अप्रैल माह की धनराशि भेजी गई है। जिनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची है उन खाता धारकों को एजेंसी के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। उनके खातों में धनराशि पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

आलोक मिश्र, पूर्ति निरीक्षक हसवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed