फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   56 licenses canceled for ignoring traffic rules, campaign will be intensified

Fatehpur News: यातायात नियम की अनदेखी पर 56 लाइसेंस निरस्त, तेज होगा अभियान

Wed, 20 Sep 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
56 licenses canceled for ignoring traffic rules, campaign will be intensified
कन्नौज। लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए जिला प्रशासन और सख्ती बरतने जा रहा है। कलक्ट्रेट में हुई सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि इस साल जनवरी से अब तक हुए 314 हादसों में 159 लोगों की जान चली गई। ज्यादातर हादसों की वजह यातायात नियमों की अनदेखी की वजह कर हुई है। ओवर स्पीड, गलत दिशा व नशे की हालत में कई लोगों ने जान गंवा दी है। तय किया गया है कि चेकिंग करते हुए यातायात नियम का पालन न करने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। अब तक 56 का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि हादसों पर रोक लगाने के लिए बेहतर खाका बनाया जाए। दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार कम किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि यातायात नियमों का पालन कड़ाई से हो। उन्होंने कहा कि जनवरी माह से अब तक 314 हादसे हुए हैं, उसमें 159 लोगों की जान गई है, यह अत्यंत दुखद है। कहा कि ओवर स्पीड एवं रॉन्ग साइड व नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं। इन हादसों पर रोक लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करवाया जाए। अनदेखी करने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। 56 लाइसेंस निरस्त किए जाने की जानकारी पर डीएम ने इस अभियान को लगातार चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत कराई जाए। अभियान चलाकर गड्ढा-युक्त सड़कों को गड्ढा-मुक्त किया जाए। कहा कि जिस स्थान पर तीन से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं और उस स्थान पर तीन या उससे अधिक व्यक्तियों की जान चली गई, उस स्थान को ब्लैक स्पाॅट घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी अमित कुमार आनंद, एडीएम आशीष सिंह, एआरटीओ इज्या तिवारी के अलावा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, डीआईओएस आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed