फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   53 nominations for councilor, the claim of the chairman is still pending

Fatehpur News: सभासद के लिए हुए 53 नामांकन, अध्यक्ष की दावेदारी अभी बाकी

Fri, 14 Apr 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
53 nominations for councilor, the claim of the chairman is still pending
फतेहपुर। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। नामांकन दाखिल करने के महज चार दिन बचे हैं। इसे देखते हुए नामांकन पत्र खरीदने की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, सभासद के दावेदारों ने नामांकन भरना भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को सभी निकायों से सभासद पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। अध्यक्ष पद पर नामांकन का खाता अभी नहीं खुला है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल है।
विज्ञापन

जिले में तहसील समेत अन्य केंद्रों में सुबह से ही नामांकन भरने और पत्रों को खरीदने की भीड़ लगने लगी। फतेहपुर में सभासद पद के लिए 12, बिंदकी में आठ, खागा में एक और बहुआ में तीन नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने दाखिल किए। इस तरह से कुल 24 सभासदों ने अपने-अपने वार्ड से दावेदारी ठोक दी है। वहीं, खागा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 38, कारीकन धाता नगर पंचायत कामें अध्यक्ष के लिए 5 और सभासद के लिए 43, खखरेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 7 और सभासद के लिए 29 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

इसी तरह हथगाम नगर पंचायत में सभासद के लिए 16, किशुनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 6 और सभासद के लिए 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। बिंदकी नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए नौ और सभासद के लिए 50, कोड़ा जहानाबाद में अध्यक्ष के लिए 6 और सदस्य के लिए 48 नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने खरीदे। फतेहपुर सदर नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 15 और सदस्य के लिए 71, बहुआ नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 10 और सदस्य के लिए 9, असोथर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य पद के लिए 50 नामांकन पत्रों खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

---------------------------
फोटो-40-नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी लाइन। संवाद
नामांकन पत्र खरीदने में खखरेरू अव्वल, खागा नंबर दो
-वार्ड नंबर दो खागा से एक नामांकन दाखिल हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। तहसील में नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदने का दौर जारी रहा। सबसे अधिक नामांकन पत्र खखरेरू सामान्य सीट से खरीदे गए और इसके बाद खागा नगर पंचायत के लिए। खागा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो से एक महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
11 से 13 अप्रैल तक कुल मिलाकर खागा से अध्यक्ष पद के लिए कुल 16, सभासद पद के लिए 239, धाता से अध्यक्ष पद के लिए कुल 13, सभासद पद के लिए 68, खखरेरू से अध्यक्ष पद के लिए 27, सभासद पद के लिए 103, हथगाम से अध्यक्ष पद के लिए 11 व सभासद के लिए 81 और किशनपुर से अध्यक्ष पद के लिए 10 व सभासद पद के लिए 13 पर्चे खरीदे जा चुके हैं। पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 77 और सभासद के लिए 504 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि खागा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर दो से निर्मला देवी ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र गुरुवार को दाखिल किया है।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed