फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   53 new corona positive in fatehpur

53 ओर कोरोना पॉजिटिव मिले, सवा 11 सौ के पार हुए कुल केस

Thu, 27 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
53 new corona positive in fatehpur
फतेहपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जरा सी लापरवाही कोविड-19 वायरस को बढ़ावा दे रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सवा 11 सौ का आंकड़ा पार कर गई। कोरोना के 53 नए मामले सामने आए। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सात कार्मिक भी शामिल हैं। बिंदकी तहसील क्षेत्र में संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 15927 सैंपल के नतीजे मिल चुके हैं। गुरुवार को जो नए मामले सामने आए वह रैपिड एंटीजन टेस्ट का नतीजा रहे । पीजीआई लखनऊ से मिले नतीजे में 5 पॉजिटिव पाए गए। कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें बड़ी संख्या शहर क्षेत्र की है। उसके बाद बिंदकी तहसील का नंबर है।
विज्ञापन

मिली रिपोर्ट में जिला महिला अस्पताल का एक, सीएमओ दफ्तर के दो, जिला मलेरिया कार्यालय के दो और जिला फाइलेरिया कार्यालय के दो कार्मिक संक्रमित निकले हैं। शहर के रानी कॉलोनी का एक व्यक्ति आबू नगर की एक महिला और एक पुरुष, तुराबली पुरवा का एक व्यक्ति, रेल बाजार की एक महिला, रूपवती कॉलोनी की एक महिला कलेक्टरगंज के दो पुरुष और एक महिला, कृष्ण बिहारी नगर का एक व्यक्ति, राधा नगर की एक महिला, कृष्णा कॉलोनी का एक व्यक्ति व नाथपुरी कॉलोनी नाथपुरी कॉलोनी के दो पुरुष और एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी तहसील क्षेत्र में भी कोरोना के मामले ज्यादा निकले हैं। नगर क्षेत्र के पैगंबरपुर मोहल्ले एक महिला, महाजनी गली का एक व्यक्ति पश्चिमी बाजार की एक महिला कटरा की एक महिला और दो पुरुष और कैलाश मंदिर के तीन पुरुष व तीन महिलाओं को कोरोना निकला है। इसी तरह बोधी का डेरा एक महिला और दो पुरुष, पूर्वी बाजार कुंवरपुर एक महिला पुरानी बाजार अमौली का एक व्यक्ति, धमना खुर्द का एक व्यक्ति,अमौली का एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है।

खागा तहसील के शिवपुर गांव का एक व्यक्ति, किशनपुर का एक व्यक्ति, बाला का पुरवा का एक व्यक्ति, देवरी गांव का एक व्यक्ति, दूल्हा पुर गांव की एक महिला, हाजीपुर गंज गांव का एक व्यक्ति, ब कंधा गांव की दो महिला और एक पुरुष, और चंदनपुर गांव के एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed