{"_id":"5a7898834f1c1b8b268b89bb","slug":"51517852803-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पहुर मार्ग पर जल्द ही चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पहुर मार्ग पर जल्द ही चलेगी रोडवेज बस
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। परिवहन निगम ने ग्रामीण बस सेवा शुरू करने के लिए पहुर मार्ग का सर्वे किया है। डिपो प्रभारी ओपी सोनकर ने रूट चार्ट बनाकर संभागीय परिवहन विभाग को भेज दिया है। रूट परमिट मिलने के बाद बस संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट से करीब आधा दर्जन गांव रोडवेज बस सेवा से जुड़ जाएंगे।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने का काम चल रहा है। जिले में अब तक दर्जन भर ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। गांव से जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालय तक बसें चलने लगी हैं। परिवहन निगम के डिपो प्रभारी ने बिंदकी तहसील चौडगरा कस्बा से पहुर गांव मार्ग तक का रूट सर्वे किया है। इससे आदमपुर, मवइया, नगवापुर, बरेठर खुर्द व बरेठर बुजुर्ग, मुरकुटा, बीरपुर और लखना खेड़ा, खजुहा होकर बकेवर रूट पर बस चलेगी।
डिपो प्रभारी ने बताया कि 13 किमी नए रूट का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट परिवहन निगम को भेजी गई है। साथ ही आरटीओ से रोडवेज बस संचालन के लिए रूट परमिट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। रूट का परमिट मिलने के बाद बस चलाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा होगी। महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को वाहन के लिए कस्बा तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा।