{"_id":"5a6cbc074f1c1b4f588b50f1","slug":"51517075463-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार को सपा सड़क पर उतरी। तीनों तहसीलों में प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकारों को हर मोर्चे पर नाकाम बताया गया। दम भरा कि 2019 में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। सदर में सपाई ई रिक्शा पर सवार होकर तहसील पहुंचे। बिंदकी में सपाई ट्रैक्टर से विरोध करने पहुंचे। खागा में भी सपाइयों ने तहसील पहुंचकर हुंकार भरी।
सदर तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई जुटे। नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारें के केवल बातें करतीं है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है। आलू उत्पादक किसानों का हश्र किसी से छिपा नहीं है। गन्ना का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बात करें या फिर धान खरीद की। हर जगह धांधली और भ्रष्टाचार है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। सपाइयों ने यहां पर 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दम भरा। सपा ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अवनीश राय को ज्ञापन सौंप कर बर्खास्तगी की मांग की। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, हाजी रजा, सुनील उमराव, मोइन राइन, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, शकील गोल्डी, डियर, गुड्डू, पवन सविता भी मौजूद रहे।
खागा। तहसील स्तरीय विरोध प्रदर्शन में सपाइयों की तादाद कुछ कम रही। यहां का नेतृत्व पूर्व सांसद राकेश सचान कर रहे थे। तहसील होने की वजह से यहां सरकारी काम से आने वाले लोग भाषण सुनते दिखाई दिए। पूर्व सांसद ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। केवल झूठे और कोरे आश्वासन देती रही। सपा शासनकाल की योजनाओं को एक-एक कर बंद कर दिया। कन्या विद्या धन से बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा था। समाजवादी पेंशन योजना से जिले मेें ही अकेले एक लाख के आसपास परिवार लाभान्वित हो रहे थे। पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर ने भाजपा सरकार को हर मोर्च में नाकाम करार दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वली उल्ला, केतकी यादव, विनोद पासी, तौफीर अहमद, अखिलेश मौर्या, इस्माइल वारसी, बुद्धू पासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील स्तरीय प्रदर्शन में सपा ने आलू और गन्ना लेकर विरोध जताया। नगर के नवीन मंडी समिति में पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा की अगुवाई में सपाइयों ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा किसानों और युवाओं के साथ नाइंसाफी हो रही है। किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। युवा पढ़ने लिखने के बाद बेरोजगार घूम रहा है। सरकार के रवैये के चलते उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। किसी भी सरकार के लिए इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता ने कहा कि मोदी ओर योगी समाज के साथ मजाक कर रहे हैं। इन्हें जनता की फिक्र नहीं है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। सपा सरकार में अपराध बढ़ने की बात करने वाली भाजपा अपनी सरकार में क्या कर रही है। इस मौके पर वंदना राकेश शुक्ला के नेतृत्व में लोग ट्रैक्टर से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर, बच्चा सिंह, सुधीर यादव, जाहिद खान बन्ने, कमलेश ओमर, सतीश शुक्ला, अनुज यादव, अनीस डायमंड, चंद्रशेखर बेदी, पंकज यादव, सियाराम यादव भी रहे।