फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   50 yubewell band

50 ट्यूबेल आठ दिन से बंद, धान की रोपाई प्रभावित

Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
50 yubewell band
फतेहपुर। हफ्तेभर पहले आंधी और बारिश में हाईटेंशन लाइन में हुए फाल्ट अभी तक नहीं सुधारे जा सके। इससे 50 ट्यूबवेल बंद हैं। धान किसानों को रोपाई बंद करनी पड़ी। लगातार शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

आंधी-बारिश में जिले के आधा दर्जन से ज्यादा उपकेंद्रों के फीडरों में खराबी आ गई थी। उपकेंद्र के फीडरों में फाल्ट तो सही करा दिए गए, लेकिन फीडरों से अलग-अलग गांवों के लिए जोड़ी गई हाईटेंशन लाइन के फाल्ट जस के तस पड़े हैं। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार मंडासराय फीडर में रविवार की रात मुसईपुर गांव के पास एक खंभा टूट गया था। उस खंभे को उपकेंद्र के कर्मचारियों ने छह दिन बाद शनिवार को सही करा दिया, लेकिन लाइन का फाल्ट जस का तस है। इस लाइन से संचालित होने वाले 17 ट्यूबवेल बंद हैं। इसी प्रकार असोथर उपकेंद्र के नरैनी फीडर का फाल्ट एक सप्ताह होने के बाद भी नहीं सही किया गया है। इसमें 15 ट्यूबवेल बंद है। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार एक सप्ताह पहले रविवार की रात आंधी में चौहट्टा गांव के पास 11 केवीए लाइन के दो खंभा टूट गए गए था। इससे महोई, चौहट्टा, सुआहीबाग, साहूपुर और हैदराबाद की बिजली बंद है। इन गांव के 18 किसानों के ट्यूबवेल बंद है। खेत में पानी न होने की वजह से धान की रोपाई किसान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता मेघ सिंह ने कहा कि अवर अभियंताओं को नए खंभे उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की दूरी अधिक होती है। बारिश में फाल्ट भी ज्यादा होते हैं। इन्हें सही कराने में कुछ देरी लग जाती है। जहां फाल्ट दुरुस्त नहीं हुए हैं, पता कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed