{"_id":"5b54dc664f1c1bb35d8b4d44","slug":"41532288102-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांत ठीक कराने गए थे, आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांत ठीक कराने गए थे, आ गई मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिवलहा। घर से निकले किसान की रविवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। किसान दांत के डाक्टर के पास गया था। क्लीनिक बंद होने से वह सामने टीन शेड के नीचे बैठने जा रहा था। पास ही बिजली पोल में करंट उतरा था। हाथ लगाते ही किसान करंट की चपेट में आ गया। उसकी तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी मैकू(60) दांत के दर्द से पीड़ित थे। सुबह इलाज कराने छिवलहा मोड़ पर डेंटल क्लीनिक गए थे। क्लीनिक न खुला होने पर सामने बंद होटल के तख्त पर बैठने जा रहे थे। वहां टीनशेड के पास पोल को पकड़ते ही करंट लग गया। चीख सुन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इलाकाई लोगों की सूचना
पर परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के दो बेटे फूलचंद्र और मूलचंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। किसान पट्टे में मिली दो बीघे जमीन पर खेतीबाड़ी करता था। पत्नी मैकी देवी बेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटों के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया गांव का निवासी था
डेंटल क्लीनिक के पास विद्युत पोल में उतरा था करंट
अमर उजाला ब्यूरो