फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   41 madrassas running without recognition will be closed or taken recognition

Fatehpur News: बिना मान्यता के चल रहे 41 मदरसे होंगे बंद या ले मान्यता

Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
41 madrassas running without recognition will be closed or taken recognition
फतेहपुर। जिले में दशकों से 41 गैर मान्यता मदरसे संचालित हैं। वहीं, 16 मदरसों में सिर्फ उर्दू, अरबी और कुरान की शिक्षा दी जा रही है, जबकि शासनादेश में सभी विषयों को पढ़ाना है। एक साल पहले सभी गैर पंजीकृत मदरसों का सत्यापन हो चुका है। गुरुवार को मुख्य सचिव के आदेश के बाद सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बंद होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। इसे लेकर डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित करने का आदेश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे मदरसे, जो मानकों के आधार पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड की अर्हता रखते हैं, तो वह मान्यता लेकर विद्यालय संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 152 मदरसों का संचालन हो रहा है। वर्ष 2022 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिले के सभी मदरसों का सत्यापन किया था। इसमें गैर पंजीकृत मदरसों की संख्या 41 थी। इनमें कुल 3,706 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। 16 मदरसे ऐसे हैं, जहां 1,037 बच्चों को सिर्फ उर्दू, कुरान और अरबी की ही तालीम दी जा रही है। अन्य 25 गैर पंजीकृत मदरसों में बच्चों को उर्दू, कुरान के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और गणित, विज्ञान की भी शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रावधान है कि मदरसों में उर्दू, कुरान के साथ सभी विषयों की शिक्षा दी जाए। दो गैर पंजीकृत मदरसों में पिछले करीब पांच साल से पढ़ाई बंद है। सभी मदरसों का संचालन आवामी चंदे और गांव के सहयोग से हो रहा है। वहीं, दो मदरसों में बच्चों से हर महीने फीस ली जा रही है। शासन के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पिछले साल नवंबर में सभी मदरसों का सत्यापन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। अब वह मदरसे बंद होंगे या उन्हें संचालन के लिए सक्षम बोर्ड से मान्यता लेनी होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक गैर पंजीकृत मदरसे
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक गैर पंजीकृत मदरसे संचालित हैं। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र तुराब अली का पुरवा, बहरामपुर, मसवानी, शहर के आजाद नगर, गांव हसवां, मंझूपुर, सरायं खरगू, चखेड़ी, ललौली, गाजीपुर, खखरेरू, मंगरेमऊ, बिंदकी क्षेत्र के गांव दलेलखेड़ा, जाफरगंज, प्रतापपुर, कोरवां, आलमगंज, गौरी, जिगनी सहित कई इलाकों में गैर पंजीकृत मदरसों का संचालन हो रहा है।
छह अनुदान प्राप्त मदरसों पर संकट टला
जिले के छह मदरसों को सरकार से अनुदान मिलता है और वहां पर शासन स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति है। इन मदरसों के संचालन को रोकने के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है। यह मदरसे बिना रुकावट संचालित होते रहेंगे।

वर्जन
सभी मदरसों का सत्यापन कर शासन को रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। शासन से निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। - प्रशांत साहू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed