फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   4 seto per pradhan chune

चार सीटों पर चुने गए पंचायतों के मुखिया

Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
4 seto per pradhan chune
फतेहपुर। ग्राम पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो गए। विजेता बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दूसरी तरफ हारने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक मायूस दिखे। मतगणना के दौरान मतों का अंतर बढ़ते ही कई समर्थक मतगणना पंडाल से खिसकने लगे थे। हालांकि सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद रहा। विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

बरैंची में शिवपूजन, भोगलपुर में सुशीला विजयी
विजयीपुर। ब्लाक के बरैंची और भोगलपुर ग्राम पंचायत प्रधान के लिए उपचुनाव कराये गए। बरैची गांव के उपचुनाव में शिवपूजन सिंह यादव 246 वोट पाकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी महेश पासवान को 228, अर्जुन मौर्य को 221, कुलदीप सिंह को 33, घनश्याम सिंह को 11 वोट मिले। वहीं 18 वोट अवैध रहे। इसी प्रकार भोगलपुर में सुशीला देवी ने 443 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी फूलमती को 90 वोट से हराया। भोगलपुर के अन्य प्रत्याशियों में राजरानी को 87 और धनपतिया को केवल एक वोट मिला। जबकि 38 वोट अवैध रहे। बरैची ग्राम प्रधान बने शिवपूजन सिंह यादव ने बताया कि पहली बार 1995 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद लगातार प्रधान रहे। 2015 में केवल चुनाव हारे थे। उपचुनाव में फिर से जनता ने विश्वास जताया है। दूसरी ओर मृतक प्रधान श्यामलाल पासवान का पुत्र अपने पिता की सीट नहीं बचा सका।
विज्ञापन

.........
मिश्रामऊ में कलावती बनीं मुखिया
फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक की मिश्रामऊ ग्राम पंचायत में कलावती चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बनीं। उन्हें 345 लोगों ने अपने मत दिए। उनके सामने चुनाव लड़ रहे प्रतिद्वंद्वियों में पुत्तीलाल को 90, रामप्रकाश को 172, राजबहादुर को 92 मत पर संतोष करना पड़ा। कलावती के समर्थकों ने खुशी में मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
घरवासीपुर की कमान अब शशि देवी के हाथ
फतेहपुर। धाता ब्लाक की घरवासीपुर ग्राम पंचायत के विकास की कमान अब वहां की नई प्रधान शशि देवी के हाथों में पहुंच गई। गांव की जनता ने 353 वोट देकर उन्हें अपना नया प्रधान चुना है। उनके खिलाफ चुनाव लड़े मिथिलेश कुमार को 117 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। शशि देवी को प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed