{"_id":"690113be76cae4ffb60a52a6","slug":"39-thousand-metric-tonnes-of-fertilizer-will-be-distributed-in-buffer-warehouses-from-today-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143046-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बफर गोदामों में आज से बंटेगी 39 हजार मीट्रिक टन खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बफर गोदामों में आज से बंटेगी 39 हजार मीट्रिक टन खाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। जिले के सहकारिता विभाग के बफर गोदामों में यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी जैसे सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। आज से खाद वितरित की जाएगी। कुल 39,543 मीट्रिक टन खाद वितरण के लिए तैयार है।
जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि जिले में 19,434 मीट्रिक टन यूरिया, 6,528 मीट्रिक टन डीएपी, 8,951 मीट्रिक टन एनपीके और 4,630 मीट्रिक टन एसएसपी का स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में किसी भी उर्वरक की कमी नहीं है। सहकारी व निजी क्षेत्र दोनों से नियमित आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी फसलों और जोत के अनुसार उर्वरक पीओएस मशीनों के माध्यम से नजदीकी समितियों व निजी विक्रेताओं से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें। 29 अक्तूबर को सहकारिता क्षेत्र में कृभको की एक और रैक डीएपी उर्वरक मिलने की संभावना है।