फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   39 cattle being transported crammed inside a DCM truck recovered; one accused arrested.

Fatehpur News: डीसीएम में ठूंसकर ले जाए जा रहे 39 मवेशी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
39 cattle being transported crammed inside a DCM truck recovered; one accused arrested.
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात देवरी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान डीसीएम से 39 मवेशियों को बरामद किया। एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार अन्य की तलाश जारी है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर डीसीएम सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

दरोगा धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस देवरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी लखनऊ बाईपास से रायबरेली की ओर जा रहे डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 15 भैंस और 24 भैंसें मिलीं। डीसीएम सवार दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के छवारी गांव निवासी सालिद रजा उर्फ छोटू खां को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सालिद ने बताया कि डीसीएम मालिक मोमीन खां, चालक शमीम उल्ला, मवेशी खरीदने वाला मुबारक और मजदूर किशन भी इस काम में शामिल हैं। सभी आसपास के बाजारों से मवेशी खरीदकर उन्नाव समेत अन्य बाजारों में बेचते हैं। मवेशियों को अजुहा बाजार से खरीदकर उन्नाव ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डीसीएम में लकड़ी के पट्टों से दो हिस्से बनाए गए थे और मवेशियों के पैर रस्सियों से बंधे थे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि डीसीएम के कागजात नहीं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। मवेशियों को बेरागढ़ीवा पशु मंडी ले जाकर आसपास के लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed