फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   380 youngsters of Unnao succeed in race

दौड़ में निकले उन्नाव के 380 युवा

Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
380 youngsters of Unnao succeed in race
पीएसी मैदान में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यार्थी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सेना भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन उन्नाव की तीन तहसीलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। पंजीकृत 6542 प्रतिभागियों में 3899 युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। 3009 युवा सेना भर्ती में नहीं पहुंचे। प्रारंभिक प्रतिस्पर्धा में करीब दस प्रतिशत युवाओं को ही कामयाबी मिल सकी। उधर, दौड़ निकालने वाले युवाओं को अन्य सैन्य मापदंड से गुजरना पड़ा। इन युवाओं को सैन्य अफसरों की मौजूदगी में बीम चूमने से लेकर खुद पर संतुलन बनाने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। दौड़ में उन्नाव के 380 युवा सफल रहे।
विज्ञापन

रविवार से बारहवीं पीएसी मैदान में सेना भर्ती हो रही है। मंगलवार को उन्नाव जिले के युवाओं को बुलाया गया था। रात 12 बजने के बाद युवाओं को पीएसी मैदान में प्रवेश मिलने लगा था ताकि समय रहते उन्हें व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन

तीसरे दिन की भर्ती के लिए उन्नाव जिले की सफीपुर, उन्नाव और बीघापुर तहसील क्षेत्र के 6540 युवाओं ने पंजीयन कराया था। जिसमें 3899 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। सोल्जर जीडी के 2725, सोल्जर टेक्नीकल 195, सोल्जर सीएलके/एसकेटी 361, सोल्जर एनए 164 और सोल्जर टीडीएन के लिए 454 युवा शामिल हुए। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन 380 युवाओं ने दौड़ में सफलता हासिल की है। आगे की प्रक्रिया सैन्य अफसर कर रहे हैं। उधर, एक-एक राउंड पर तीन सौ से चार सौ के आसपास युवाओं को दौड़ाए जाने से कई को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....और हिदायत देकर छोड़ दिया गया
फतेहपुर। पीएसी मैदान की सेना भर्ती में भी एक मुन्ना भाई दबोचा गया, हालांकि सैन्य अफसरों ने इसके गुनाह को युवा अवस्था की बात कह माफ कर दिया। दरअसल यह युवा किसी और की जगह पर सेना की कसौटी में खरा उतरने आया था। पहले राउंड में इस युवक ने खुद को साबित भी किया और दौड़ में सफल रहा। ऑनलाइन आवेदन के कागजात व इस मुन्ना भाई के हाथ के कागजात में अंतर दिखा। फोटो में भी झोल दिखा तो सैन्य अफसरों को शक हुआ। मामला सामने आने के बाद सैन्य अफसरों ने युवक को जमकर हड़काया। इसके बाद कार्रवाई के दायरे में लाने की बजाय उसके कॅरियर को देखते हुए उसे छोड़ दिया।
=========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed